Tuesday 24 August 2021

 Motivational Quotes या प्रेरक विचार मनुष्य को अवसाद से दूर करता है तथा लक्ष्य के प्रति जाकरूक बनाता है । शिथिलता लिप्त क्रियान्वन में ऊर्जा का संचरण होता है, जिससे मनुष्य के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है । उर्जावान व्यक्ति अपने लक्ष्य में सफलता जल्दी प्राप्त करता है । महान व्यक्तित्व अपने प्रेरक कथन के द्वारा अनुयायियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस प्रकार Motivational Quotes या प्रेरक विचार मनुष्य के जीवन में उत्प्रेरक का कार्य करता है । 

Motivational Quotes Hindi, Prerak vichar, Hindi eBooks

यहाँ कुछ इसी तरह के विचार रखे जा रहे हैं जिसे जीवन के महत्वपूर्ण पाठ की तरह पढा जा सकता है :-


खुश रहना अच्छी आदत है, लेकिन दूसरों की खुशी में खुश रहना बेहतरीन आदत है ॥

***

अनुभव कहता है, खामोशियाँ ही बेहतर हैं,  शब्दों से लोग रूठते बहुत हैं ।।

***

अब किसी से उलझने का मन नहीं करता,

आप सही, मैं गलत..., बस बात खत्म !

 ***

इंसान की असली संपत्ति उसका हंसता हुआ परिवार और संतुष्ट मन है ॥

***

गलतियों से अनुभव मिलता है... और अनुभव से आगे का रास्ता मिलता है॥

***

हजार उलझनें राहों में और कोशिशें बेहिसाब,

इसी का नाम है जिंदगी, चलते रहिए जनाब ॥

***

जिंदगी में खत्म होने जैसा कुछ भी नहीं होता,

हमेशा एक नई राह आप का इंतजार कर रही होती है ॥

***

उड़ने दो मिट्टी को कहाँ तक जाएगी

हवा का साथ छूटेगा जमीन पर ही आयेगी ॥

***

आर्थिक स्थिति चाहे कितनी भी अच्छी हो,

जीवन का सही आनंद लेने के लिए मानसिक स्थिति का अच्छा होना बहुत जरूरी है ॥

***

हर कोशिश में शायद सफलता नहीं मिल पाती,

लेकिन हर सफलता का कारण कोशिश ही होती है ॥

Motivational Quotes, Prerak Vichar, Hindi eBooks


***

हमारे आधे दुख अतीत की देन हैं, और आधे दुख कल्पित है ॥

***

सोच का प्रभाव मन पर होता है,

मन का प्रभाव तन पर होता है,

दोनों का प्रभाव सारे जीवन पर होता है,

इसलिए अच्छा सोचे और खुश रहें ॥

***

जब भी कोई हमारी आँखों में धूल झोंकता है,

तो हमें पहले से बेहतर दिखने लगता है ॥   

***

सुंदरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है,

लेकिन स्वभाव की कमी को सुंदरता से पूरा नहीं किया जा सकता ॥

***

कभी-कभी बेवकूफ दिखना भी बुद्धिमानी है ॥

***

कभी-कभी हम किसी के लिए

 उतना जरूरी नहीं होते जितना सोच लेते हैं ॥

***

यदि जिंदगी में शांति चाहते हो तो लोगों की बातों दिल पर लेना छोड़ दो ॥

***

वक्त रहते संभल जाना वरना लोग तुम्हारी मासूमियत से खेल जाऐंगे ॥

***

जीवन एक यात्रा है, गंतव्य नहीं ॥

***

अभिमान की ताकत फरिश्ते को भी शैतान बना देती है ।

नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फरिश्ता बना देती है ॥

***

आपका कोई कितना भी खास क्यों न हो, उनके सामने कमजोरियों को प्रकट न करें ॥

***

बहुत मुश्किल नहीं है जिंदगी की सच्चाई समझना,

 जिस तरजू पर आप दूसरों को तौलते हैं, उस पर खुद बैठकर देखिए ॥  

***

पछतावा अतीत नहीं बदल सकता और चिंता भविष्य नहीं संवार सकती,

 इसलिए वर्तमान का आनंद लेना ही जीवन का सच्चा सुख है ॥  

***

समझाने वाले हजार मिलेंगे, मगर समझने वाला कोई नहीं मिलेगा ॥

***

यदि आप किसी के साथ गलत करने जा रहे हो तो अपनी बारी का भी इंतजार करना ॥

***

Motivational Quotes Hindi

***

बड़े सपने तो सभी देखते हैं,

पर निरंतर प्रयास करने वाले व्यक्ति ही अपने सपनों को साकार कर पाते हैं ॥

***

श्रेष्ठ आचरण हमारे चरित्र की उत्कृष्ट धरोहर है ।

इसके प्रस्तुतिकरण से अच्छे समाज की स्थापना होती है ।

***

जिनका स्वभाव अच्छा होता है,

उन्हें कभी प्रभाव दिखाने की आवश्यकता नहीं होती ॥

***

जीवन में कभी भी अपनी तुलना दूसरों से ना करें,

क्योंकि पृथ्वी पर आपके जैसा दूसरा बना ही नहीं ॥

***

बहस वह नहीं जिसमें जीत और हार हो,

बहस तो वह है जिसमें आपसी समझदारी बढें ।

***

 



 

            

0 comments:

Post a Comment

 
Toggle Footer